Mini computers
mini computers are more powerful than the
Micro computers.they have higher memory
Capacity and more storage capacity with
higher speeds. These computers are mainly
used in proceu control systems.
They are mainly used in applications like
Payrolls , financial accounting, computer
aided design etc.e.g VAX, PDP-11
मिनी कंप्यूटर क्या है? (Mini Computer in hindi)
मिनी कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है जिसमें एक साथ कई लोग काम कर सकते हैं इसलिए इसे मल्टी यूजर कंप्यूटर कहा जाता है, यह आकार में माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा और सुपर कंप्यूटर से छोटा होता है। यह एक मल्टीप्रोसेसिंग कंप्यूटर है जिसमें दो या दो से अधिक प्रोसेसर का उपयोग किया जाता है, इसकी कार्य करने की क्षमता एवं स्टोरेज क्षमता माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में अधिक होती है।
एक मिनी कंप्यूटर को एक बार में 4 से 200 लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। mini computer के सिस्टम को एक सुरक्षित स्थान पर रखा जाता है एवं कई सारे टर्मिनल्स को उससे जोड़ा जाता है जिसकी मदद से यूजर अपने टर्मिनल द्वारा मिनी कंप्यूटर का उपयोग कर पाते हैं। कंपनी, एनिमेशन इंडस्ट्री और छोटे व्यापार के लिए इस तरह के कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।
मिनी कंप्यूटर का दूसरा नाम क्या है?
मिनी कंप्यूटर एक बहु प्रयोक्ता प्रणाली (Multi-user system) है जिसमे एक से अधिक लोग मिलकर कार्य कर सकते यानि यह एक नेटवर्क की तरह ही कार्य करता है इसलिए इसे MID रेंज सर्वर भी कहते है।
मिनी कंप्यूटर का चित्र
60-70 के दशक में मिनी कम्प्यूटर्स का आकर बहुत बड़ा हुआ करता था और उस समय ये बहुत लोकप्रिय भी थे। लेकिन अब इनका इस्तेमाल शायद ही कहीं होता होगा। क्योकि इसका आधुनिक संस्करण आपके डेस्क में आसानी से आ सकता है।
आधुनिक मिनी कम्प्यूटर्स अब बिलकुल एक सर्वर कंप्यूटर के जैसे होते है। जिसे आप निचे चित्र में देख ही सकते है। जंहा एक पुराने संस्करण का मिनी कंप्यूटर आकर में बहुत बड़ा है वही आधुनिक संकरण बिलकुल ही एक डेस्कटॉप कंप्यूटर के जैसे ही दिखता है।
![]() |
मिनी कंप्यूटर की विशेषताएं (Features of Mine Computer in hindi)
- मिनी कंप्यूटर में पर्सनल कंप्यूटर की तुलना में अधिक रैम और स्टोरेज क्षमता होती है।
- multi-tasking और multi-user को सपोर्ट करता है, यानी एक समय में कई लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- माइक्रो कंप्यूटर के मुकाबले मिनी कंप्यूटर तेज गति से काम करता है।
- एक मिनी कंप्यूटर में एक से अधिक प्रोसेसर (cpu) होते हैं।
- यह आकार में main frame कंप्यूटर से छोटा होता है किंतु माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा होता है।
मिनी कंप्यूटर के उपयोग (uses of mini computer)
- बैंक में ग्राहकों का डाटा स्टोर करता है।
- छोटी कंपनी में सर्वर के रूप में उपयोग किया जाता है।
- हॉस्पिटल में मरीज का रजिस्ट्रेशन किया जाता है।
- एनिमेशन इंडस्ट्री में उपयोग किया जाता है।
- फैक्ट्री एवं छोटे व्यापार में इसका उपयोग किया जाता है।
मिनी कंप्यूटर और माइक्रो कंप्यूटर में अंतर (difference between minicomputer and microcomputer)
| Mini Computer | Micro computer |
|---|---|
| इसे 1960 में पेश किया गया था। | इसे 1970 में पेश किया गया था। |
| इसमें आम तौर पर दो या दो से अधिक प्रोसेसर होते हैं। | इसमें आम तौर पर एक प्रोसेसर होता है। |
| इसकी स्टोरेज कैपेसिटी TB (Terabyte) में होती है। | इसकी स्टोरेज कैपेसिटी GB (Gigabyte) में होती है। |
| एक समय में कई लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। | एक समय में केवल एक व्यक्ति ही इसका इस्तेमाल कर सकता है। |
| आकार में यह माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा होता है। | आकार में यह छोटा होता है। |
| उदाहरण – HP 3000, Honeywell 200, NOVA |
मिनी कंप्यूटर के फायदे (Advantage of mini Computer)
- मिनी कंप्यूटर को मेंटेन करना आसान है।
- आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता हैं।
- ज्यादा यूजर होने पर भी तेजी से काम करता है।
- मिनी कंप्यूटर बहुत पावरफुल होता है और इसमें बहुत सारा डेटा सुरक्षित रूप से स्टोर किया जा सकता है।
- मेनफ्रेम कंप्यूटर के मुकाबले मिनी कंप्यूटर की कीमत कम होती है।
मिनी कंप्यूटर के Disadvantages
- मिनी कंप्यूटर को चलाना एक साधारण व्यक्ति के लिए कठिन है।
- मिनी कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर से महंगा होता है।
- घरों में इसका बहुत कम प्रयोग होता है।
- माइक्रो कंप्यूटर से ज्यादा बड़ा और वजन होता है।
Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न
- Minicomputer was first released in? – Ans – 1960.
- Minicomputers are also called? – Ans – midrange computers.
- How many processors are in a mini computer? – Ans – two or more.
- Example of mini computer – Ans – HP 3000, Honeywell 200, NOVA, NORD-100, TI-990.
FAQ
नहीं, स्मार्टफोन कंप्यूटर का एक छोटा रूप है, स्मार्टफोन की तुलना मिनी कंप्यूटर से नहीं की जा सकती क्योंकि मिनी कंप्यूटर बहुत बड़ा और शक्तिशाली कंप्यूटर सिस्टम है जबकि स्मार्टफोन एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है।
मिनी कंप्यूटर को 60 के दशक में बनाया गया था। इसे पहली बार साल 1965 के अगस्त महीने में, DEC ने PDP-8 की घोषणा की थी और इसे तैयार करने की लागत उस वक्त $18,000 थी।
मिनी कंप्यूटर के विकास का श्रेय Seymour Cray को जाता है। सुपरकंप्यूटर बनाने वाले Seymour Cray ने ही शुरुवाती मिनी कंप्यूटर CDC 160 को डिजाइन किया था।
निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख (मिनी कंप्यूटर क्या है? – what is mini computer in hindi) जरूर पसंद आया होगा।





0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home